समय का सदुपयोग: Time Management: आपको अपना वजन बढ़ाना है या अपनी योग्यता ! Lets Care Society - प्रेरणा मिश्रा
समय का सदुपयोग: Time Management: आपको अपना वजन बढ़ाना है या अपनी योग्यता ! Lets Care Society - प्रेरणा मिश्रा
समय के सदुपयोग पर तो कई सुविचार पढ़े होंगे परंतु उस पर अमल करने पर कोई
नहीं सोचता । हर व्यक्ति अपने रोजमर्रा की जिंदगी में इतना व्यस्त रहता है कि उसे
स्वयं के लिए ही समय नहीं मिलता । जब जीवन में स्वयं के लिए समय न हो तो व्यक्ति
अपनी रुचि को समय कैसे दे पाएगा।
आज इस कोरोना काल में हमें यह अवसर प्राप्त हुआ की हम अपने सपने की ओर
अग्रसर हो। आज सभी के पास समय ही समय है। इस समय समय का सही उपयोग हमारे हाथों में है।
यह हम पर निर्भर करता है कि हम इस लाॅकडाउन का सदुपयोग सो कर करें या नई चीजें
सीख कर।
सो कर समय
व्यतीत करेंगे तो आलस बढ़ेगा वहीं कुछ नई चीजें सीख कर समय व्यतीत करेंगे तो आपके
व्यक्तित्व में वृद्धि होगी अब निर्णय स्वयं के हाथों में है, आपको अपना वजन बढ़ाना
है या अपनी योग्यता।
समय का सदुपयोग: Time Management: आपको अपना वजन बढ़ाना है या अपनी योग्यता ! Lets Care Society - प्रेरणा मिश्रा
इस लॉकडाउन में अपने मस्तिषक और शरीर पर पूर्ण रूप से ध्यान दे रोज़ सुबह योगा अवश्य करें। अपने बुद्धि को एक नई दिशा की ओर नई चीजे सीखने की ओर लगाए नई संस्कृति के बारे में जाने,नई भाषा सीखे,नई खोज की चर्चा करे नए प्लेटफॉर्म पर जुड़े अपना वक्तव्य रखें दूसरे के वक्तव्य सुने इत्यादि। अपने अंदर के कलाकार को उजागर करे,जो काम जो सपने अधूरे रह गए है उन्हें पूरा करे खुद को अपनी को समय दे उनसे बातें करे उनके बारे में जानें प्रकृति को समय दे पेड़ो के आस पास बैठे नई नई गतिविधियां करें।
यह समय है
अपने सपने पूरे करने का तो फिर देर किस बात की कमर कस हो जाओ तैयार अपने सपनों को
पूरा करने के लिए।
धन्यवाद्
प्रेरणा
मिश्रा

Comments
Post a Comment